Connect with us

Bio-Wiki

Ranveer Singh Biography In Hindi: रणवीर सिंह का सम्पूर्ण जीवन परिचय हिंदी में

Ranveer Singh Biography In Hindi

इस दुनिया में ऐसे बहुत कम ही लोग होते है, जो लोगो की बातो को सुनते तो जरुर है लेकिन भरोसा सिर्फ खुद की काबिलियत और खुद के हौसले पर ही रखते है। हमारे आस पास ऐसे बहुत से सफल व्यक्ति मौजूद है। जिन्हें शुरुआत में लोगो ने बहुत से कारण बताकर यह कहा था की तुम तो यह काम बिलकुल भी नही कर सकते हो। क्योकि तुम अच्छे नही दिखते हो, क्योकि तुम्हारे पास टेलेंट भी नही है और तुम्हारे तो माता पिता भी तुम्हे उस काम के लिए तुम्हे सपोर्ट नही करेंगे। जिस काम में तुम सफल होना चाहते हो और दुनिया के सामने खुद को उस रूप में दिखाना चाहते हो जिस तरह के तुम और तुम्हारी पर्सनालिटी है। इन्ही सभी बातो से लोग शुरुआत में उन सभी लोगो का हौसला तोड़ने की नाकाम कोशिशे करते है, जो की आज खुद की और दुनिया की नजरो में बहुत सफल व्यक्ति है।

यदि हम बात करे उस व्यक्ति की जिस व्यक्ति बहुत ही कम समय में लोगो के बीच प्रसिद्धि प्राप्त करनी है तथा अपने जीवन में सफलता हासिल करना है। तब देखा जाए तो हमारे देश भारत में मुख्य रूप से क्रिकेट और बॉलीवुड ही वो दो जगहे है। जिन जगहों पर प्रसिद्धि और सफलता दोनों ही बहुत कम समय में प्राप्त हो सकता है। लेकिन आज हम क्रिकेट की नही बल्कि बॉलीवुड की बात करेंगे। जिस बॉलीवुड में सफल करियर के लिए लांखो लोग संघर्ष करते है, जहा लांखो लोग रोजाना बॉलीवुड में अपना करियर बनाने तथा सफल होने के बारे में सोचते है। लेकिन यहा कुछ ही चुने हुए वो व्यक्ति होते है, जो बॉलीवुड की इस संघर्ष भरी दुनिया में अपना सफल करियर बना पाते है।

1 Name Ranveer Singh Bhavnani
2 Age 35 Years, ( 6 July 1985 ), Mumbai.
3 Education H.R. College of Commerce and Economics, Mumbai Indiana University, Bloomington, USA
4 Profession Indian Bollywood Actor
5 NetWorth $ 30 Million ( 223 Crore INR ) 
6 Family Father: Jagjit Singh Bhavnani, Mother: Anju Bhavnani,  Sister: Ritika Bhavnani.
7 Wife Deepika Padukone 
8 Known As Rambo, Ranveer Singh Bhavnani
9 Religion Hinduism
10 Nationality Indian

आज हम एक ऐसे व्यक्ति के जीवन के बारे में बात करेंगे, जिसने अपनी हौसले और कड़ी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में अपना अलग ही मुकाम बना लिया है। वर्तमान समय में वो बॉलीवुड के अभिनेताओ में लोगो के बीच सबसे पसंदीदा एक्टर है। आज हम बॉलीवुड के उस बाजीराव के जीवन के बारे में बात करने जा रहे है, जिन्हें आप रणवीर सिंह के नाम से जानते है। रणवीर सिंह जो की फिल्मी जगत के सबसे चहेते और एनर्जेटिक अभिनेता है। वर्तमान समय में तो रणवीर सिंह की प्रसिद्धि और लोकप्रियता का आलम यह है। की टीवी से लेकर अखबारों और लोगो के बीच रणवीर सिंह हमेशा ही चर्चा का विषय बने रहते है। आज हम Ranveer Singh Biography In Hindi तथा रणवीर सिंह का सम्पूर्ण जीवन परिचय को इस बेहतरीन आर्टिकल में जानेंगे।

Ranveer Singh का बचपन:

वर्तमान समय में फिल्मी जगत के बाजीराव कहे जाने वाले रणवीर सिंह का जन्म 6 जुलाई, 1985 को मुम्बई में रहने वाले एक सिन्धी परिवार में हुआ था। रणवीर सिंह के बचपन का नाम रणवीर सिंह भवनानी था। रणवीर के पिता का नाम जगजीत सिंह भवनानी है तथा उनकी माँ का नाम अंजू है। रणवीर के अलावा उनके परिवार में उनकी एक बहन भी है, जिनका नाम रितिका है  हम आपको बता दे ही रणवीर के दादा दादी पकिस्तान के रहने वाले थे। लेकिन भारत पकिस्तान बटवारे के बाद वह मुंबई रहने के लिए आ गये थे। चूँकि वर्तमान समय की तरह रणवीर सिंह बचपन में भी बहुत ही शरारती थे।

Ranveer Singh की शिक्षा:

चूँकि रणवीर सिंह बचपन से ही बहुत शरारती किस्म के बच्चे थे, इसलिए वह अपने स्कूल में भी बहुत अधिक मस्ती और शरारते किया करते थे। रणवीर सिंह ने अपनी शुरूआती पढाई मुंबई से ही की थी। इसके बाद रणवीर सिंह ने आगे की कोलेज की पढाई मुबई के H.R. College of Commerce and Economics से की थी। इसके बाद जैसे ही रणवीर सिंह ने अपनी कोलेज की पढाई पूरी की थी। इसके बाद वह मुंबई से अमेरिका चले गये, यहा उन्होंने Indiana University से Bachelor of Arts की डिग्री प्राप्त की थी। चलिए अब हम बात करते है, रणवीर सिंह भवनानी के शुरूआती जीवन के बारे में तथा अभिनय व बॉलीवुड के सफर के बारे में।

Ranveer Singh का संघर्ष भरा शुरूआती जीवन:

चलिए अब हम जानते है, रणवीर सिंह के शुरुँतई जीवन के बारे में। यह रणवीर सिंह के जीवन की एक दिलचस्प घटना है। जब रणवीर सिंह अपनी दादी के साथ एक शादी में गये हुए थे। चूँकि रणवीर सिंह बचपन से ही शरारती बच्चे थे तथा अभिनय करने के लिए उत्साहित रहते थे। जब रणवीर सिंह से उस शादी में डांस करने के लिए कहा, तब डांस करने के लिए रणवीर सिंह ने तुरंत ही हां कर दी। इसके बाद रणवीर ने किसी से भी नही शर्माते हुए स्टेज पर चढ़कर ” चुम्मा चुम्मा ” गाने पर जबरदस्त डांस किया।  इस बेहतरीन डांस की वजह से वहा मौजूद सभी लोगो ने रणवीर के लिए तालिया बजाई थी। इस घटना के बाद से ही रणवीर को अभिनय में गहरी रूचि आने लगी थी। उन्होंने यह सोच लिया था, की उन्हें बड़ा होकर एक एक्टर ही बनना है।

रणवीर अपनी स्कूल के प्रत्येक डांस तथा अभिनय की एक्टिविटी में सबसे आगे होकर हिस्सा लेते थे। लेकिन जैसे ही रणवीर सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी होने के बाद मुंबई के H.R. College of Commerce and Economics में दाखिला लिया।  उसके बाद ही रणवीर को समझ आ गया की फिल्मो काम करना और एक सफल अभिनेता बनना इतना आसान भी नही होता है। इसीलिए रणवीर सिंह ने इसके बाद पढाई पर अधिक ध्यान देना शुरू कर दिया था।

इसके बाद रणवीर सिंह अमेरिका चले गये थे, जहा उन्होंने कोलेज की पढाई के साथ साथ अपने एक्टिंग के पैशन को साथ लिए रणवीर ने अमेरिका में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेना भी शुरू कर दिया था। अपनी पढाई पूरी होने के बाद रणवीर सिंह साला 2007 में मुंबई वापिस आ गये थे।

जैसे ही रणवीर सिंह अपनी पढाई पूरी करके मुंबई वापिस आये। उन्होंने मुंबई में O&M तथा J. Walter Thompson जैसे प्राइवेट एजंसियो के लिए कोपीराइटिंग का काम भी किया था। चूँकि रणवीर को शुरू से ही एक्टिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाना था। इसलिए उन्होंने एक्टिंग में अपने करियर की संभावनाओ को तलाशने के लिए बाद में इन कामो को छोड़ दिया था। चलिए अब हम जानते है की रणवीर सिंह का बॉलीवुड तथा फ़िल्म जगत में आगे का सफर कैसा रहा।

Ranveer Singh की Bollywood में सफलता:

इसके बाद रणवीर फिल्मो में शुरूआती छोटे मोटे रोल के लिए लगातार ऑडिशन देने लगे थे। लेकिन यह रणवीर सिंह का दुर्भाग्य ही था, की उन्हें शुरुआत में किसी भी तरह का कोई भी काम नही मिल रहा था। कुछ समय की कड़ी मेंहनत के बाद रणवीर सिंह सभी की नजरो में आने लगे थे। हालाँकि उन्हें कोई बड़ा रोल करना के लिए तो नही मिला लेकिन उन्हें शुरुआत में कुछ छोटे मोटे अभिनय करने के मौके मिलने लगे। वर्तमान में रणवीर सिंह उस मुश्किल समय को याद करते हुए बताते है की वह उस मुश्किल समय में पूरी तरह से टूट चुके थे और काफी निराश हो चुके थे। क्योकि उस समय रणवीर को लग रहा था, उन्होंने अपने जीवन में सही निर्णय नही लिया है।

  • हालाँकि उन्होंने इस मुश्किल समय में भी निरंतर कोशिश करना जारी रखा। जिसके बाद साल 2010 में रणवीर सिंह को यशराज फिल्म्स ने ‘ बैंड बाजा बारात” फ़िल्म के लिए मुख्य अभिनय के रोल का ऑफर दिया था। रणवीर को बताया गया की कास्टिंग डायरेक्टर को उनके ऑडिशन बेहद पसंद आये थे। इसलिए उन्हें इस फ़िल्म में मुख्य अभिनेता के तौर पर लिया जा रहा है,इस बात को सुनने के बाद रणवीर सिंह की ख़ुशी का ठिकाना नही रहा। अब रणवीर सिंह को लगने लगा था की फ़िल्म जगत में करियर बनाने का उनका निर्णय बिलकुल सही साबित हो रहा था।

 

  • चूँकि इस फ़िल्म में रणवीर को एक टिपिकल दिल्ली के लड़के का रोल करना था।  इसके लिए बकायदा रणवीर सिंह ने दिल्ली कॉलेज के लडको के साथ कुछ समय भी बिताया था। इसके बाद जब रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा की ” बैंड बाजा बारात ” मूवी रिलीज हुई। तब इस फ़िल्म में रणवीर सिंह के किरदार बिट्टू शर्मा के किरदार को लोगो द्वारा खूब सराहा गया था। रणवीर सिंह की पहली ही फ़िल्म ने लगभग 14 मिलियन डॉलर का कारोबार किया था।

 

  • इसके बाद रणवीर सिंह ने अपने करियर में कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा और कड़ी मेहनत करते हुए। अपने अभिनय से सभी के जहन में गहरी छाप छोड़ी थी। लगातार मेहनत से रणवीर सिंह को एक के बाद एक फिल्मे Ladies vs Ricky Bahl, Lootera, Goliyon Ki RaasLeela Ram Leela, Gunday, Dil Dhadakne Do, Bajirao Mastani, Padmaavat जैसे एक से बढ़कर एक फिल्मो में रणवीर सिंह ने अपने बेहतरीन अभिनय से सभी के दिलो को जीत लिए था।

 

उनकी फिल्मे जिनमे बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर बहुत हिट रही थी। इन सभी फिल्मो में सभी ने रणवीर सिंह के अभिनय को खूब सराहा है। रणवीर सिंह फिल्मो में बेहतरीन अभिनय के साथ साथ उनके फैशन और अपने उर्जावान व्यक्तित्व के लिए भी जाने जाते है। रणवीर सिंह अक्सर ही अपने फैशन और खुशमिजाज रवैये के लिए लोगो के बीच चर्चा का विषय बने रहते है।

अपने टेलेंट और मेहनत के दम पर आज रणवीर सिंह फ़िल्म जगत के उस मुकाम पर पहुच चुके है। जहा रणवीर सिंह को भारत में बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर्स में गिना जाता है।  यह उनके अभिनय और शानदार व्यक्तित्व का ही नतीजा है, रणवीर सिंह लोगो के सबसे चहेते अभिनेताओ में से एक है। वर्तमान में रणवीर सिंह के काम को भारत के साथ विदेशो में भी खूब सराहा जाता है। चलिए अब हम बात करते है रणवीर सिंह के निजी जीवन के बार में।

Ranveer Singh का निजी जीवन:

यदि हम बात करे रणवीर सिंह के निजी जीवन के बारे में, तब हम आपको बता दे की रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है।  जिसको उन्होंने बाद में बदलकर रणवीर सिंह रखा लिया था। लम्बे समय से एक दुसरे को डेट करने के बाद, रणवीर सिंह तथा बॉलीवुड की महशूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने 14 नवम्बर, साल 2018 को दोनों ने शादी कर ली है। वर्तमान में दोनों का ही करियर फ़िल्म जगत में चरम पर है और दोनों का निजी जीवन भी बहुत खुशहाल है।

मान सम्मान तथा पुरस्कार:

फ़िल्म जगत में रणवीर सिंह ने कड़ी मेहनत के साथ बेहतरीन किया है। अपने काम की वजह से आज रणवीर सिंह ने भारत के करोडो लोगो के दिलो में अपनी जगह बना ली है। फ़िल्म जगत में रणवीर सिंह के बेहतरीन काम के लिए उन्हें कई तरह के अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। जो की इस प्रकार है,

  • रणवीर सिंह को साल 2010 में उनकी फ़िल्म Band Baaja Baaraat के लिए Best Male Debut का अवार्ड दिया गया है।
  • इसके बाद रणवीर सिंह को साल 2016 में उनकी बेहतरीन फ़िल्म बाजीराव मस्तानी तथा साल 2020 में फ़िल्म Gully Boy के लिए Best Actor का अवार्ड दिया गया है।
  • इसके बाद रणवीर सिंह को साल 2019 में आई उनकी बेहतरीन फ़िल्म पद्मावत के लिए Filmfare Critics Award for Best Actor का अवार्ड दिया गया है।
  • रणवीर सिंह को फ़िल्म जगत में उनके बेहतरीन अभिनय तथा योगदान के लिए तीन Filmfare Awards से सम्मानित किया जा चुका है।
  • इसके बाद रणवीर सिंह को साल 2015 में Dil Dhadakne Do फ़िल्म के लिए Most Entertaining Actor in a Romantic Role का अवार्ड भी दिया गया है।
  • इसके अलावा रणवीर सिंह को साल 2015 में ही फ़िल्म Bajirao Mastani के लिए Best Actor in a Leading Role के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
  • रणवीर सिंह को साल 2018 में उनकी फ़िल्म Padmaavat तथा Simmba के लिए Highest Grossing Actor of the Year के अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

निष्कर्ष:

रणवीर सिंह भारत के साथ साथ एक विश्व ख्याति प्राप्त अभिनेता है। जिन्होंने कड़ी मेहनत और अपनी फिल्मे में बेहतरीन एक्टिंग के दम कर करोडो लोगो के दिलो में अपने लिए अमिट जगह बना ली है। साथ ही साथ उन्होंने अपने टेलेंट और जज्बे के दम पर भारतीय फ़िल्म जगत में एक बेहतरीन एक्टर का मुकाम हासिल किया है।

हमें रणवीर सिंह की सफलता से सीखना चाहिए की किस तरह से निडर होकर अपने जीवन के फैसलों को लिया जाता है और किस तरह कड़ी मेहनत तथा जूनून के दम पर उन सभी निर्णयों को सही किया जाता है। हमें उम्मीद है की आपको Ranveer Singh Biography In Hindi तथा रणवीर सिंह का सम्पूर्ण जीवन परिचय पर यह बेहतरीन आर्टिकल अवश्य ही पसंद आया है।

 

हमारे इन लेटेस्ट आर्टिकल्स को पढ़ना बिलकुल न भूले:-

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING POSTS

Saina Nehwal Biography In Hindi Saina Nehwal Biography In Hindi
Bio-Wiki2 months ago

Saina Nehwal Biography In Hindi: सायना नेहवाल का सम्पूर्ण जीवन परिचय

हम जिस देश और समाज में रहते है, यहा पुरुष और महिलाओ के लिए संविधान में समान अधिकारों का प्रावधान...

Satya Nadella Biography In Hindi Satya Nadella Biography In Hindi
Bio-Wiki2 months ago

Satya Nadella Biography In Hindi : सत्या नेडला विस्तृत जीवन परिचय

1992 में, Microsoft कम्पनी में, शामिल होने वाले Satya Nadella अब Microsoft के CEO नियुक्त किये गये है और उन्ही...

Neeraj Chopra Biography In Hindi Neeraj Chopra Biography In Hindi
Bio-Wiki2 months ago

Neeraj Chopra Biography, Gold Medal, Family, Age, Career, Wiki & More (In Hindi)

टोक्यो ओलम्पिक्स 2021 में, आखिरकार भारत का इंतजार खत्म हुआ क्योंकि भारत में, टोक्यो ओलम्पिक्स 2021 का पहला गोल्ड मेडल...

Bruce Lee Biography in Hindi Bruce Lee Biography in Hindi
Bio-Wiki2 months ago

Bruce Lee Biography in Hindi: ब्रूस ली का सम्पूर्ण जीवन परिचय हिंदी में..!

ब्रूस ली एक बहुआयामी और बहुपक्षीय व्यक्तित्व का नाम है जो कि, ना केवल एक विश्व प्रसिद्ध मार्शल आर्ट्स के...

baba ramdev biography in hindi baba ramdev biography in hindi
Bio-Wiki2 months ago

Baba Ramdev Biography In Hindi: योगगुरु बाबा रामदेव का जीवन परिचय हिंदी में …..!!

वर्तमान समय में यदि हमें अपने जीवन में सफलता प्राप्त करनी है और अपने जीवन को ख़ुशी के साथ जीना...

Gaur Gopal Das Biography In Hindi Gaur Gopal Das Biography In Hindi
Bio-Wiki2 months ago

Gaur Gopal Das Biography In Hindi: गौर गोपाल दास जी का जीवन परिचय हिंदी में..!

वर्तमान समय में हमारे बीच ऐसे बहुत कम ही व्यक्ति मौजूद है, जिन्होंने सांसारिक मोह माया को अपने जीवन से...

Sundar Pichai Biography in Hindi Sundar Pichai Biography in Hindi
Bio-Wiki2 months ago

Sundar Pichai’s Biography in Hindi: सुंदर पिचाई का जीवन परिचय हिंदी में..!

आज हम इस पोस्ट में भारत के एक ऐसे व्यक्ति Sundar Pichai Biography in Hindi के बारे में पड़ेंगे जिसने...

Kabir Das in Hindi Kabir Das in Hindi
Bio-Wiki2 months ago

Kabir Das in Hindi: कबीर दास का जीवन परिचय…!

कबीर दास समाज के एक ऐसे संत के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने ना सिर्फ अपने जीवन से लोगो...

Ranveer Singh Biography In Hindi Ranveer Singh Biography In Hindi
Bio-Wiki2 months ago

Ranveer Singh Biography In Hindi: रणवीर सिंह का सम्पूर्ण जीवन परिचय हिंदी में

इस दुनिया में ऐसे बहुत कम ही लोग होते है, जो लोगो की बातो को सुनते तो जरुर है लेकिन...

Vivek Bindra Biograhy In Hindi Vivek Bindra Biograhy In Hindi
Bio-Wiki2 months ago

Vivek Bindra Biograhy In Hindi : डॉ. विवेक बिंद्रा का प्रेरणादायी जीवन परिचय

डॉ. विवेक बिंद्रा, मोटिवेशनल स्पीचों के लिए जाने जाते हैं, आत्मनिर्भर है, जीवन बदल देने वाले अपने मोटिवेशनल स्पीचो के...

Advertisement