Connect with us

Bio-Wiki

Priyanka Chopra Biography In Hindi: प्रियंका चोपड़ा का सम्पूर्ण जीवन परिचय

Priyanka Chopra Biography In Hindi

सीने सतरंगी पर धूम मचाने वाली जमशेदपुर, झारखंड नामक एक पिछड़े और गरीब राज्य से आने वाली Priyanka Chopra आज कि, फिल्म अभिनेत्रियों में ना केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में, बेहद लोकप्रियता प्राप्त कर चुकी है जिन्हें भारत सरकार ने, साल 2014 में, अपने चौथे सर्वश्रेष्ठ नागरिक सम्मान अर्थात् पद्म श्री. से भी सम्मानित किया हैं।

साल 2000 मे, Miss World  का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा अन्य भारतीय अभिनेत्रियों में, सर्वाधिक कमाई करने वाली प्रमुख भारतीय अभिनेत्रियों में, गिनी जाती है जिन्होंने ना केवल कई पुरस्कार जीते हैं बल्कि 5 बार फिल्म फेयर अवार्ड भी जीत चुकी हैं और साथ ही साथ Priyanka Chopra को विश्व / दुनिया के 100 सर्वाधिक प्रभावशाली लोगो में, सम्मानित स्थान भी प्राप्त हैं।

अन्त, प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले लोगो की लम्बी लिस्ट है जिन्हें ना केवल उनकी उम्दा फिल्मों के लिए पंसद किया जाता हैं बल्कि सोशल मीडिया पर भी प्रियंका चोपड़ा को करोड़ो की संख्या में Face book, Instagram और Twitter आदि प्लेटफॉर्म्स पर भारी संख्या में, फॉलो किया जाता हैं इसलिए हम, इस लेख में, आपको  – Priyanka Chopra Biography In Hindi के साथ-साथ Priyanka Chopra History के बारे में भी बतायेगे।

अन्त हम, प्रियंका चोपड़ा पर आधारित अपने इस लेख में, जिन बिदुंओं की मदद से प्रियंका चोपड़ा की  जीवनी प्रस्तुत करेंगे वो इस प्रकार से हैं –

  1. Priyanka Chopra Kaun Hai? प्रियंका चोपड़ा कौन हैं?
  2. Priyanka Chopra Biography In Hindi? प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय?
  3. priyanka chopra history? प्रियंका चोपड़ा का इतिहास?
  4. priyanka chopra net worth? प्रियंका चोपड़ा की कुल आमदनी या सम्पत्ति कितनी है?
  5. priyanka chopra husband? प्रियंका चोपड़ा के पति कौन हैं?

Priyanka Chopra Kaun Hai? प्रियंका चोपड़ा कौन हैं?

PRIYANKA CHOPRA Images

प्रियंका चोपड़ा को हम, सभी जानते हैं और हमने कई बार अपने दोस्तो व परिवार के साथ मिल-बैठकर प्रियंका चोपड़ा की रोमांचक फिल्मों को देखा है और आनंद की चरम सीमा को प्राप्त किया है लेकिन हमारे कुछ पाठकों ने, प्रियंका चोपड़ा का नाम तो सुना है लेकिन पूरी तरह से नहीं जानते हैं कि, Priyanka Chopra Kaun Hai? / प्रियंका चोपड़ा कौन हैं?

झारखंड के जमशेदपुर से आने वाली 36 वर्षीय सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ना केवल अपनी लाजबाव अभिनय के लिए भारतीय फिल्म प्रेमियों के दिलों पर राज करती है बल्कि विदेशों में भी अपनी कलाकारी से धूम मचाने वाले एक सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो कि, भारत और सभी भारतवासियों के लिए गौरव की बात हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने, Bollywood के साथ-साथ Hollywood में भी अपने करियर की शुरआत कर दी हैं जिसकी वजह से Fast and Furious नामक हॉलीवुड फिल्म में भी प्रियंका चोपड़ा ने भारतीय दर्शकों के साथ-साथ विदेशी दर्शकों व कलाकारों के सामने अपनी कड़ी और विजयी प्रतिस्पर्धा प्रस्तुत कर दी है।

अन्त, प्रियंका चोपड़ा भारतीय फिल्मी जगत का वो सितारा है जो आने वाले कई दशकों तक ना केवल भारतीय फिल्मी जगत को बल्कि हॉलीवुड को भी अपने सर्वश्रेष्ठ अभिनय से चका-चौंध करती रहेंगी।

Priyanka Chopra Biography In Hindi? प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय?

भारतीय सिनेमा जगत कि, एक जानी-मानी और अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुकी प्रियंका चोपड़ा आज भारतीय सिने जगत की पहचान बन चुकी है जिनके बारे में लोग शौक से पढ़ना, जानना और सुनना पसंद करते हैं और इसी लिए हम, कुछ बिंदुओं की मदद से Priyanka Chopra Biography In Hindi? प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय को प्रस्तुत कर रहे हैं –

1. Priyanka Chopra History? / प्रियंका चोपड़ा का इतिहास क्या है?

अपनी अदाकारी से लोगो के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई, 1982 को अशोक चोपड़ा और मधु चोपड़ा नामक दम्पति के यहां जमशेदपुर, बिहार में लेकिन वर्तमान झारखंड मे हुआ था लेकिन वर्तमान मे, उत्तर प्रदेश को ही प्रियंका चोपड़ा का गृह-नगर माना जाता हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने, भारतीय सिनेमा जगत के साथ – साथ 2015 में अमेरिकी सिनेमा में धूम मचाते हुए अपने उज्जवल भविष्य की शुरुआत कर दी है। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चोपड़ा को TIME Magazine में दुनिया के 100 प्रभावशाली और प्रसिद्ध लोगो की लिस्ट में सम्मानपूर्वक शामिल किया गया।

वहीं दूसरी और Forbes Magazine ( 2017 ) द्धारा प्रियंका चोपड़ा को विश्व की सर्वाधिक शक्तिशाली व प्रभावशाली महिलाओं की लिस्ट में, शामिल करके सम्मानित किया गया।

2. प्रियंका चोपड़ा को और किन-किन नामों से जाना जाता हैं?

प्रियंका चोपड़ा को उसके निर्भीक अदाकारी और उम्दा प्रदर्शन के लिए कई तरह के नामों से जाना जाता है जैसे कि – पिसी, पिग्गी चॉप्स, सनशाइन और मिमी आदि।

3. प्रियंका चोपड़ा ने, अपनी प्रारम्भिक शिक्षा कहां से प्राप्त की?

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सुपरस्टार प्रियंका चोपड़ा ने, अपनी शुरुआती शिक्षा उत्तर प्रदेश के लखनऊ से प्राप्त की जहां पर उन्होंने लॉ मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल, बरेली के सेंट मारिया गोर्टीटी कॉलेज, कैनेडी हाई स्कूल लोवा और आर्मी स्कूल बरेली से अपनी पूरी शिक्षा प्राप्त की।

प्रियंका 13 साल ही उम्र मे ही अमेरिका चली गई थी जहां के दो अलग-अलग स्कूलो में उन्होंने शिक्षा भी प्राप्त की थी और 16 साल की आयु में भारत वापस आकर उन्होंने बरेली आर्मी स्कूल से अपनी कक्षा 12वीं की पढाई सम्पन्न की।

4. स्कूल बदलने पर क्या कहना हैं प्रियंका चोपड़ा का?

आपको जानकर हैरानी होगी कि, स्कूल बदलना सबके के लिए आसान नहीं होता है लेकिन भारतीय सिनेगा की इस अदाकारा के लिए स्कूल बदलना एक चुनौती होता था जिसे प्रियंका चोपड़ा सहर्ष स्वीकार करती थी इसलिए स्कूल बदलना प्रियंका के लिए कभी भी समस्या का विषय़ नहीं रहा।

5. क्या इमेज थी प्रियंका की स्कूल में?

जिस प्रकार प्रियंका फिल्मों में बोल्ड अदायगी करती है उसी तरफ प्रियंका आमतौर पर अपनी स्कूली जीवन में भी बोल्ड ही रहती थी जिसकी वजह से उन्हें अक्सर दूसरे विघार्थियों को डराते और धमकाते हुए पाया जाता था।

6. प्रियंका चोपड़ा के कितने भाई बहन हैं?

प्रिंयका चोपड़ा के एक सगे छोटे भाई है जिनका नाम है सिद्धार्थ चोपड़ा और साथ ही साथ प्रियंका चोपड़ा कि, कुछ चचेरी बहनें भी है जो कि, फिल्मों में, हाथ आजमा रही है जैसे कि – परिणीती चोपड़ा, मीरा चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा आदि।

7. Priyanka Chopra Husband? प्रियंका चोपड़ा के पति कौन हैं?

प्रियंका चोपड़ा ने, किसी भारतीय मूल के व्यक्ति या अभिनेता से नहीं बल्कि अमेरिकी मूल के गायक व ऐक्टर निक जोनस के साथ शादी रचाई है जिनसे उनकी मुलाकात उनकी अमेरिकी दौरे के दौरान हुई थी।

प्रियंका चोपड़ा ने, अगस्त 2018 में, सगाई की और दिसम्बर, 2018 में रजवाड़ो की शान कहे जाने वाले जोधपुर के उम्मैद भवन में, हिंदू व इसाई के मिश्रित रिति-रिवाजो के अनुसार शादी की हैं।

8. प्रियंका चोपड़ा को ब्राउनी क्यूं कहा जाता था?

प्रियंका चोपड़ा जब अमेरिकी स्कूल में, पढ़ाई कर रही थी तब उनके कुछ सहपाठियों द्धारा उन्हें उनके सावले रंग के कारण ब्राउनी कह कर बुलाया जाता था इस प्रकार कई बार उन्हें रंगभेद संबंधी समस्याओँ का भी सामना करना पड़ता था।

9. प्रियंका चोपड़ा ने, स्कूल में रहते हुए कौन-सा पुरस्कार जीता था?

ऐसा कहा जाता है कि, जब प्रियंका अमेरिका से वापस आकर बरेली आर्मी स्कूल मे दाखिल हुई थी तब उन्होंने मे क्वीन नामक चित्रकारी प्रतियोगिता में भाग लिया था जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक जीता भी था जिसके बाद मीडिया की तरफ से उन्हें कवर करने की कोशिश की गई जिससे परेशान होकर प्रिंयका ने, खुद को कमरे में, कैद कर लिया था।

10. प्रियंका चोपड़ा का मिस वर्ल्ड 2000 तक का सफर कैसा रहा?

प्रियंका की सून्दरता किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं जिसके वजह से कई भारतीय लड़कियां प्रियंका को अपना रोल-मॉडल मानती हैं।

कहा जाता है कि, जब प्रियंका ने, मे क्वीन प्रतियोगिता जीता था और मीडिया कवरेज के कारण खुद को अपने कमरे मे बंद कर लिया था तब उनकी माता मधु चोपड़ा ने, उनकी कुछ तस्वीरों को फेमिना मिस वर्ल्ड के लिए भेज दिया था जिसके फलस्वरुप प्रिंयका चोपड़ा ने, साल 2000 में, मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लिया था।

जिसके बाद प्रिंयका को 30 नवम्बर, 2000 में, लंदन के मिलेनियम डोम में मिस वर्ल्ड 2000 और मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी एशिया एंड ओशिनिया का ताज पहनाया गया था जिसे प्राप्त करने वाली प्रियंका चौथी महिला बनी जिसके बाद उन्होंने सिनेमा जगत में अपना करियर बनाने पर विचार किया।

11. प्रियंका चोपड़ा की निजी रुचियां क्या हैं?

प्रियंका चोपड़ा के निजी जीवन को उजागर करते हुए हम, आपको उनकी कुछ पसंदो के बारे में बताना चाहते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • प्रियंका को खाने में पिज्जा, फिश करी के साथ-साथ सरसों का साग बहुत अच्छा लगता है,
  • किशोर कुमार, धर्मेन्द्र के साथ-साथ मेल गिब्सन आदि अभिनेताओं को प्रियंका काफी पसंद करती हैं,
  • भारतीय अभिनेत्रियों के संबंध में प्रियंका को रेखा, विद्या बालन के साथ-साथ सुष्मिता सेन काफी पसंद हैं,
  • लाल रंग को प्रियंका बहुत पसंद करती है और
  • जहां तक बात है उनके पसंदीदा फिल्मों की तो दिलवाले दुल्हनियां ले जायेगे, मुझसे शादी करोगी, प्रिटी वुमन और वॉकिंग इन द स्काई बेहत पंसदीदा फिल्में हैं आदि।

उपरोक्त बिंदुओं की मदद से हमने आपको प्रियंका चोपड़ा की निजी रुचियों की एक संतुलित तस्वीर प्रदान करने की कोशिश की हैं।

अन्त उपरोक्त सभी बिंदुओ की मदद से हमने अपने सभी पाठकों व प्रियंका के फैन्स को उनके जीवन परिचय की रुपरेखा प्रस्तुत करने की कोशिश की हैं।

Priyanka Chopra’s Filmy Career? : प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर कैसा रहा?

Priyanka Chopra Photo

साल 2000 में, विश्व सुन्दरी का खिताब जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर और उनके अलग-अलग पड़ावों को समेट कर आपके सामने प्रस्तुत करने के लिए हम, कुछ बिंदुओ की मदद ले रहे हैं जो कि, इस प्रकार से हैं –

1. प्रियंका ने, किस फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की?

प्रिंयका चोपड़ा ने, अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2003 में आई The Hero : Love Story of A Spy से की थी जिसका निर्देशन अनिल शर्मा द्धारा किया गया था।

इस फिल्म में, प्रिती जिन्टा और सन्नी देओल ने प्रियंका के सह-कलाकारों की भूमिका निभाई थी और इस फिल्म से प्रियंका चोपड़ा को शुरुआती फिल्मी पहचान के साथ-साथ शोहरत की प्राप्ति हुई थी।

2. प्रियंका चोपड़ा ने, किन-किन फिल्मों में काम किया है?

वैसे को प्रियंका चोपड़ा द्धारा काम किये गये फिल्मों की लिस्ट बहुत लम्बी है फिर भी हम, उनकी कुछ चुनिन्दा फिल्मों की लिस्ट आपके सामने प्रस्तुत करना चाहते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • अंदाज जो कि, 23 मई, 2003 को आई थी,
  • मुझसे शादी करोगी 30 जुलाई, 2004 को आई थी में, काम किया,
  • 12 नवम्बर, 2004 में आई सुप्रसिद्ध फिल्म एतराज में काम किया,
  • क्रिस, फैशन व दोस्ताना में प्रियंका चोपड़ा ने काम किया,
  • अग्निपथ और बाजीराव मस्तानी जैसी धमाकेदार फिल्मों में काम करके प्रियंका ने काम करके अपने चाहने वालो का दिल जीता है।

उपरोक्त सभी फिल्मों मे प्रियंका चोपड़ा ने, बखूबी अभिनय किया है और साथ ही साथ लोगो के दिलो पर कब्जा भी किया हैं।

3. प्रियंका कि, और कौन-कौन सी फिल्में आने वाली हैं?

प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले सदा उनकी आने वाली अगली फिल्मों को लेकर उत्तेजित रहते हैं और इसीलिए हम, उनकी कुछ आने वाली अगली फिल्मों की सूची आपके सामने रखना चाहते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • The Sky is Pink,
  • Cowboy Ninja Viking और
  • Isn’t It Romantic आदि।

 उपरोक्त फिल्मों में प्रियंका आने वाले कुछ समय में काम शुरु करने वाली है जिनका इंतजार उनके चाहने वाले बेताबी से कर रहे हैं।

4. प्रियंका चोपड़ा के व्यक्तित्व के अलग-अलग पहलू कौन – से हैं?

प्रियंका चोपड़ा एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाली महिला और अदाकारा है जिनकी पर्सनालिटि को समेटने के लिए हम, कुछ बिंदुओं की मदद लेंगे जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • Priyanka As a Producer – प्रियंका चोपड़ा को उनके उम्दा अभिनय के साथ-साथ उनके बेहतर निर्देशन के भी जाना जाता है और हम, आपको बताना चाहते है कि, प्रियंका कुछ समय के भीतर ही सदी की सबसे प्रसिद्धी भारतीय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के जीवन पर बनने वाली फिल्म का निर्देशन करने वाली हैं।
  • Priyanka As a Singer – प्रियंका को उनकी स्वरलहरी गीतों के लिए भी जाता जाता है और यही वजह हैं कि, प्रियंका कई अलग-अलग फिल्मों में गाना भी गा चुकी है और यहां तक कि, अपनी ही फिल्म मैरी कॉम में प्रियंका ने, एक लोरी भी गाई है जिससे उन्हें गायक के तौर पर नई पहचान भी मिली हैं।
  • Priyanka As a Actor – प्रिंयका चोपड़ा एक उम्दा अदाकारा के साथ-साथ एक संवेदनशील अभिनेत्री भी है जो कि, अपने पात्र की गहराई में, उतरकर अभियन करती है और अपने पात्र को जीवन्त बना देती है।

उपरोक्त सभी पहलू प्रिंयका चोपड़ा के व्यक्तित्व के पहलू हैं जिसे उन्नत और निखारने के लिए प्रिंयका चोपड़ा सदा संघर्षरत रहती हैं।

5. क्या प्रियंका चोपड़ा एक समाज – सेविका भी हैं?

जी हां, आपकी ये जानकारी बिलकुल सही हैं क्योंकि अपने अभिनय के बल पर लाखो भारतीयो के दिलो पर राज करने वाली प्रियंका चोपड़ा एक समाज – सेविका भी है और देश भर के गरीब बच्चो की बेहतर पालन-पोषण व शिक्षा के लिए उनकी एक संस्था जिसका नाम  – Priyanka Copra Foundation for Health and Education हैं पूरी तरह से समर्पित हैं।

6. priyanka chopra net worth क्या हैं?

हम, अपने पाठकों व प्रिंयका की कुल कमाई और सालाना आमदनी के बारे में भी बताना चाहते हैं जो कि, इस प्रकार से हैं –

  • आमतौर पर प्रियंका चोपड़ा अपनी हर फिल्म के लिए लगभग 9 करोड़ रुपयों की कीमत लेती हैं,
  • जहां तक बात है प्रियंका की वार्षिक आमदनी की तो प्रियंका सालाना लगभग 68 करोड़ रुपयों की कमाई करती हैं और
  • प्रियंका चोपड़ा की कुल सम्पत्ति लगभग 500 करोड़ रुपयो की हैं आदि।

उपरोक्त सभी बिंदुओं की मदद से हमने अपने पाठकों को प्रियंका कुल सम्पत्ति व सालाना कमाई की जानकारी प्रदान की हैं।

7. प्रियंका अब तक किन-किन विवादो का शिकार हुई हैं?

प्रसिद्धी पर पहुंचकर प्रियंका अब तक कई विवादों का शिकार हो चुकी है जैसे कि – क्वांटिको विवाद, अपने छोटे कपड़ो के पहनावें को लेकर विवाद और कैलेंडर शूट संबंधित विवाद आदि।

8. प्रियंका चोपड़ा की अफेयर लिस्ट में कौन-कौन शामिल है?

प्रियंका चोपड़ा की अफेयर लिस्ट काफी लम्बी है जिसमें कई भारतीय अभिनेताओं के नाम शामिल है जैसे कि – अक्षय कुमार, शाहरुख खान, शाहिद कपूर व हरमन बवेजा आदि को शामिल किया जा सकता हैं।

अन्त, उपरोक्त बिंदुओं की मदद से हमने आपको प्रियंका चोपड़ा के सुनहरे फिल्मी करियर के बारे में, बताने की कोशिश की है ताकि आप उनके फिल्मी जीवन के साथ-साथ फिल्मी सफलता के बार में जानकारी प्राप्त कर सकें।

सारांश:

बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में, धूम मचाने वाली सर्वश्रेष्ठ भारतीय अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की जीवनी पर आधारित अपने इस लेख में हमने आपको Priyanka Chopra Biography In Hindi व Priyanka Chopra History की पूरी जानकारी प्रदान की है ताकि सिने जगत की इस सुपरस्टार अभिनेत्री को आप पढ़ पाये और करीब से देख पायें।

अन्त, हमें पूरी उम्मीद है कि, प्रियंका चोपड़ा के निजी और फिल्मी जीवन पर आधारित हमारा ये लेख आपको पसंद आया होगा इसलिए हम, आपसे आशा करते है कि, आप हमारे इस लेख को लाइक करेंगे, कमेंट करके अपने सुझाव देंगे और साथ ही साथ बहुतायत मात्रा में, शेयर करेंगे।

 

हमारे इन लेटेस्ट आर्टिकल्स को पढना बिलकुल न भूले:-

Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING POSTS

Shahrukh Khan Biography In Hindi Shahrukh Khan Biography In Hindi
Bio-Wiki8 months ago

Shahrukh Khan Biography In Hindi : सुपरस्टार शाहरुख खान का जीवन परिचय

14 फिल्मफेयर अवार्ड्स जीतने वाले किंग खान, बादशाह ऑफ बॉलीवुड व किंग ऑफ रोमांस के नाम से बहुचर्चित और लोकप्रिय...

Sundar Pichai Biography in Hindi Sundar Pichai Biography in Hindi
Bio-Wiki8 months ago

Sundar Pichai’s Biography in Hindi: सुंदर पिचाई का जीवन परिचय हिंदी में..!

आज हम इस पोस्ट में भारत के एक ऐसे व्यक्ति Sundar Pichai Biography in Hindi के बारे में पड़ेंगे जिसने...

Kapil Sharma Biography in Hindi Kapil Sharma Biography in Hindi
Bio-Wiki8 months ago

Kapil Sharma Biography in Hindi : कपिल शर्मा की हास्य जीवन परिचय

पंजाब के एक लोकल PCO में काम करने वाले Kapil Sharma Comedian (हास्य-कलाकार, फिल्म अभिनेता, गायक और निर्माता ) आज...

Michael Jordan Biography In Hindi Michael Jordan Biography In Hindi
Bio-Wiki8 months ago

Michael Jordan Biography In Hindi: माइकल जॉर्डन का सम्पूर्ण जीवन परिचय

इस दुनिया में केवल सपने भी उन्ही लोगो के पूरे होते है, जो लोग सपने देखने की हिम्मत करते है।...

Jack Ma's Biography in Hindi Jack Ma's Biography in Hindi
Bio-Wiki8 months ago

Jack Ma’s Biography in Hindi: जैक मा का जीवन परिचय हिंदी में..!

Chinese billionaire Jack Ma व Jack Ma Jivani पर आधारित हमारा ये लेख हमारे विद्यार्थियों, युवाओं और जीवन के सभी...

Thomas Edison Image Thomas Edison Image
Bio-Wiki8 months ago

Thomas Edison Biography in Hindi : थोमस एडिसन का संघर्षमय जीवन परिचय

अपने जीवन में, 1000 से अधिक आविष्कार करने वाले Thomas Edison अमेरीका के विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे जिन्होंने बिजली का...

Mother Teresa Biography In Hindi Mother Teresa Biography In Hindi
Bio-Wiki8 months ago

Mother Teresa Biography In Hindi : मानवतावादी मदर टेरेसा का सम्पूर्ण जीवन परिचय

Mother Teresa Biography In Hindi: “वह 10 सितम्बर, 1940 का दिन था जब मैं, अपने वार्षिक अवकाश पर दार्जिलिंग जा...

Dr. B. R. Ambedkar की Biography Dr. B. R. Ambedkar की Biography
Bio-Wiki8 months ago

Dr. Bhimrao Ambedkar Biography in Hindi: बाबासाहब की जीवन परिचय हिंदी में..!

हम जिस देश में रहते है ,ये वही भारत देश है जिस देश की संस्कृति और भाईचारे की बाते देश...

Satya Nadella Biography In Hindi Satya Nadella Biography In Hindi
Bio-Wiki8 months ago

Satya Nadella Biography In Hindi : सत्या नेडला विस्तृत जीवन परिचय

1992 में, Microsoft कम्पनी में, शामिल होने वाले Satya Nadella अब Microsoft के CEO नियुक्त किये गये है और उन्ही...

Atal Bihari Vajpayee In Hindi Atal Bihari Vajpayee In Hindi
Bio-Wiki8 months ago

Atal Bihari Vajpayee In Hindi: अटल बिहारी वाजपेयी…!

पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री, एक सच्चे देशभक्त तथा लोकप्रिय राजनेता अटल बिहारी बाजपेयी जी का निधन 16 अगस्त 2018, 93 वर्ष...

Advertisement