Connect with us
t20win7 ads

Blog

सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग: Motivational Articles in Hindi

Motivational Articles in Hindi

दोस्तों मुझे एक बात बताइए कि क्या लोग सच में आपको सामने से आपके बारे में बोलते है या आप खुद ही सोच लेते हैं की लोग क्या कहेंगे?

अगर आप ये सब खुद ही सोच लेते हैं। तो फिर आप एक दिन पछताएंगे की लोग मेरे बारे में कुछ ऐसा सोच ही नहीं रहे थे। और ये सब बातें मैं ही लोगों के बारे में सोच रहा था। 

दोस्तों लोग क्या कहेंगे अगर आप यही सोचते रहोगे तो आप कुछ भी नहीं कर पाएंगे। आपके मन में हर काम को लेकर एक संसय बना रहेगा कि मेरे इस काम को करने से लोग क्या कहेंगे? लोग क्या सोचेंगे?

इसलिए आप  ये सोचना छोड़ दीजिए कि लोग क्या कहेंगे और लोग क्या सोचेंगे और जब भी ऐसे ख्याल दिमाग मे आए तो मेरी एक बात याद कर लीजिए कि आपके काम करने से:- 

“कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना” 

लेकिन आपका काम है, अपना काम करना। जब आप ये सोचते हैं  कि लोग क्या कहेंगे तब आप अपनी ज़िंदगी में कोई फैसला नहीं ले पाते हैं और आपकी लाइफ बहुत कंफ्यूजिंग चलती है। और न ही आप किसी काम की शुरुआत कर पाते हैं।

पता है प्रिब्लेम कहाँ है?

प्रॉब्लम ये है कि हम अपने बारे में कम और लोगों के बारे में ज़्यादा सोचते हैं, समाज की चिंता ज़्यादा करते है कि समाज क्या कहेगा। भले ही समाज  या लोगों को हमारी चिंता हो या न हो। लेकिन हमें लोगों की चिंता ज़रूर रहती है कि लोग क्या कहेंगे और हम अपना ज़्यादा से ज़्यादा टाइम ऐसे ही सोचकर पास कर देते हैं।

ज़रूरी ये है कि हम किन चीजों में आरामदायक है लेकिन हम ये ज़रूरी ही नही समझते बल्कि हम ज़रूरी ये समझते है कि सामने वाला किन चीजों में हमें आरामदायक समझता है और हम वही करते हैं।

अगर ऐसे लोग आपके आस-पास कहने वाले है भी तो दोस्तों पहले ये समझना होगा की-

क्या ये, वो लोग है जो हमारा भला सोचते हैं?

या फिर वो हमारे आस-पास के सबसे बड़े शुभ चिंतक हैं?

अगर नहीं, तो फिर आप समझिए की उनके पास खाली वक्त ज़्यादा है और वो दूसरों को देखकर समय गुजरने वालों में से एक हैं। कमेंट करने वालों में से एक है। जो दूसरों को असुविधाजनक करने की मंशा से रोकते- टोकते रहते हैं। और ऐसे लोग आपके लिए, आपके कैरियर के लिए सबसे बुरे लोग होते हैं क्योकि उन्हें काम करने वाले कि परिस्थितियां पता नहीं होती बल्कि वो कुछ जाने-समझे बिना ही लोगों को जज करते रहते हैं।

मत सोचो कि चार लोग क्या कहेंगे:-

ऐसे लोगों से दूरी बनाना ही उचित रहता है क्योंकि ऐसे लोग आपको नेगेटिव करते रहते हैं। आप ऐसे लोगों की बातों पर ध्यान मत दिया कीजिए बल्कि ये सोचिए कि आप कुछ करने की सोच रहे है और अगर आप इसमें सफल हुए तो आप पर हँसने वाले वही लोग आपको एक न एक दिन शाबासी देंगे। और अगर आप फेल होते हैं तो वो फेलियर आपको एक्सपीरियंस देगा। 

लेकिन आप ये सोचिए कि आप  कुछ नहीं कर रहे लोगों से तो अच्छे है की आप कुछ कर रहें है या कुछ करने की सोच रहें है। इसलिए संकोच करना छोड़िए और आगे बढ़िए।

इसलिए किसी ने सही कहा है कि

“हमारे साथ वही होता है जो हम मानते है”

दोस्तों वैज्ञानिकों के अनुसार भौंरे का शरीर बहुत भारी होता है, इसलिए विज्ञान के नियमो के अनुसार वह उड़ नहीं सकता लेकिन भौंरे को इस बात का पता नहीं होता एंव वह यह मानता है की वह उड़ सकता है इसलिए वह उड़ पाता है

सबसे पहले हमें इस गलत धारणा को बदलना होगा कि हमारे साथ वही होता है जो भाग्य में लिखा होता है| क्योंकि ऐसा होता तो आज हम ईश्वर की पूजा न कर रहे होते बल्कि उन्हें बदुआएं दे रहे होते|

हमारे साथ जो कुछ भी होता है उसके जिम्मेदार हम स्वंय होते है इसलिए खुश रहना या ना रहना हम पर ही निर्भर करता है|

“सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग”

वो कहते हैं न दोस्तों सफलता के कई भगवान होते है लेकिन असफलता के जिम्मेदार आप खुद होते हो।

इसलिए असफल होने से मत डरिए, अरे जिसने प्रयास ही नहीं किया उसे सफलता और असफलता का स्वाद कैसे पता होगा। 

और दोस्तों सबसे बड़ी बात आपके आस-पास का हर कोई व्यक्ति चाहता है कि आप सफल हो लेकिन वो ये नही चाहता की आप उससे  ज़्यादा आगे बढ़े।

इसलिए आप सोचना छोड़िए की लोग आपके बारे में क्या सोचते हैं लोगों का काम है बात बनाना और एक बात की फ्री में चाय मिले या न मिले फ्री में राय देने वाले हजारों लोग आपको मिल जाएंगे। बस सुनिए सबकी लेकिन कीजिये अपनी।  

तो दोस्तों हमारी बातें आपको कैसी लगी हमें कमेंट कर के ज़रूर बताइएगा। और अगर ये  Motivational Articles मोटिवेशनल आर्टिकल आपको अच्छी लगी तो इसे लाइक और शेयर ज़रूर कीजिए ताकि हम भी आपके लिए और ऐसी Motivational Articles in Hindi लाने के लिए मोटीवेट होते रहें। फिर मिलेंगे ऐसे ही मोटिवेशनल टॉपिक के साथ तब तक के लिए शुक्रिया दोस्तों।

इसे भी ज़रूर पढ़ें: –

  1. Moral Stories In Hindi: जीवन बदलने वाली कहानियां हिंदी में…!
  2. Motivational Stories in Hindi: जिंदगी बदल देने वाली कहानी
  3. Rani Padmavati History Hindi: रानी पद्मावती का रहस्य
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING POSTS

Diwali In Hindi Diwali In Hindi
Festivals & Events2 months ago

Diwali In Hindi: दिवाली त्यौहार पर निबंध…!

दीवाली का पर्व हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहार के रूप में जाना जाता है। ये त्योहार जितना धर्म से...

Diwali Quotes In Hindi Diwali Quotes In Hindi
Festivals & Events2 months ago

Diwali Quotes in Hindi: दीवाली के उद्धरण – दीपावली कोट्स हिन्दी मे..!

दीवाली के पर्व पर हमें अपने अंदर की कमियों को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। हमे इस दिन अपनी...

Happy New Year In Hindi Happy New Year In Hindi
Festivals & Events2 months ago

Happy New Year In Hindi: नव वर्ष पर निबंध, शायरी, विशेष…!

धीरे-धीरे ये साल भी बीतने वाला है। हम सभी का सामना जल्द ही नए साल 2023 से होने वाला है। आने...

Chrismas Wishes Chrismas Wishes
Festivals & Events2 months ago

Merry Christmas Wishes in Hindi: मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं हिंदी में..!

क्रिसमस बच्चों का सबसे प्रिय पर्व माना गया है। माना जाता है, कि इस इस दिन धरती पर सांता क्लोज...

Happy Holi Status Image Happy Holi Status Image
Festivals & Events2 months ago

Happy Holi Shayari, Holi Images for Friends and Family: हैप्पी होली शायरी, दोस्तों और परिवार के लिए

इस अवसर के लिए कई मिठाइयां और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं। लोग सुबह से ही अपने घरों...

New Year Wishes In Hindi New Year Wishes In Hindi
Festivals & Events2 months ago

New Year Wishes In Hindi: भेजें न्यू इयर विशेज़ हिंदी…!

हर नया साल हमारे लिए एक ऐसा मौका होता है जो कि हमें जीवन मे कुछ नया करने का मौका...

Friendship Day Quotes Friendship Day Quotes
Festivals & Events2 months ago

Best Friendship Day Quotes In Hindi: फ्रेंडशिप डे कोट्स हिन्दी मे..!

दोस्ती! भगवान ने हमें मां-बाप और फैमिली चुनने का तो अवसर नहीं दिया और इसका मतलब यह कतई नहीं कि...

Diwali Greetings In Hindi Diwali Greetings In Hindi
Festivals & Events2 months ago

Diwali Greetings In Hindi: दिवाली की शुभकामनाएँ हिंदी में..!

दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। ये जीवन मे से दुख के अंधियारे को ख़त्म कर के...

Hanuman Jayanti Wishes Quotes in Hindi Hanuman Jayanti Wishes Quotes in Hindi
Festivals & Events2 months ago

Hanuman Jayanti Wishes & Quotes in Hindi: आओ जानें हनुमान जयंती बारे में..!

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है और लोगों के लिए हनुमान जयंती का...

Hindi Diwali Wishes Image Hindi Diwali Wishes Image
Festivals & Events2 months ago

Diwali Wishes In Hindi: दिवाली की शुभकामनाएं संदेश…!

दीवाली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। ये बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। ये दुखों को हटाने...

Advertisement