Connect with us
t20win7 ads

Quotes

Golden Thoughts In Hindi: सुनहरे अनमोल विचार हिन्दी मे…!

Golden Thoughts In Hindi

किसी की मुस्कुराहटों पर हो निसार, किसी का गम ले सको तो लो उधार,  किसी के वास्ते हो तेरे दिल मे प्यार…जीना इसी का नाम है..!’….इस सफर की शुरुआत हमने फिल्मी गीत के साथ किया तो अन्त भी हम फ़िल्मी गीत के साथ ही कर रहे हैं। दरअसल दोनों ही गीत हमें जिंदगी जीने का सबसे अहम तरीका सिखाते हैं। इसीलिए हमने इसे आज अपने पोस्ट में शामिल कर के आपको इसे समझाने का प्रयास किया है।

जिंदगी लम्बी नहींबड़ी होनी चाहिए:-

बाबू मोशाय जिंदगी लंबी नही, जिंदगी बड़ी होनी चाहिए। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सबसे पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना के इस डॉयलॉग ने उन्हें सदा के लिए अमर कर दिया। उन्होंने अपने इस फिल्मी डायलॉग को जिंदगी में भी सच कर के दिखा दिया। सही बात है, जिंदगी, लंबी नही। जिंदगी बड़ी होनी चाहिए।

तो, फिर जिन्दगी को बड़ी बनाने के लिए क्या चाहिए? खूब सारा पैसा…? दौलत…शौहरत…? या लम्बी उम्र..! जी नहीं..! कतई नहीं..! जिंदगी को बड़ी बनाना एक लिए सिर्फ़ आपका जिंदा दि होना जरूरी है। जरूरी नहीं कि आपके बैंक में करोड़ो अरबो रुपये रखे हो तभी आपकी जिंदगी बड़ी है। जिंदगी बड़ी तब है, जब आपके एक दुख पर हाज़रो लोग आपका हाल पूछने के लिए खड़े हो..!

जिंदगी बड़ी तब है, जब आपके जाने के बाद भी लोग आपको कभी न भूल पाये। जिंदगी बड़ी तब है जब आपकी आँखों से गिरने वाला एक आँसू हज़ारों लोगों के आंसुओ के साथ मिलकर समंदर का रूप ले लेता है..!

लेकिन जनाब, ऐसी जिंदगी पाने के लिए आपको रुपये पैसे ख़र्च करने की जरूरत नहीं है। बल्कि खुद को खर्च करने की जरूरत है। आपको कुछ ऐसा करना है जिससे आपको दुनिया हमेशा याद रखे..! आप मिट जाए लेकिन आपकी हस्ती कभी भी नहीं मिटनी चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप इसके लिए कोई बहुत बड़ा काम करें। ये भी जरूरी नहीं कि आप खूब मशहूर हो..! आप जहाँ भी है जिस जगह पर हैं और जिन लोगों के बीच हैं, वहाँ पर ही खुद को इस तरह साबित कीजिये कि लोग आपको मरने के बाद भी याद रखें।

सच मायने में इस दुनिया मे लोग आपके दौलत शौहरत को याद नहीं रखते हैं, बल्कि आपके बात को आपके व्यवहार को और आपके अच्छे कर्मों को याद रखते हैं। इसीलिए हमेशा हमारी यही कोशिश रहनी चाहिए, कि हम दूसरों के साथ अच्छा व्यवहार करे। किसी को कष्ट ना दें और सबसे बड़ी चीज खुद को हमेशा बेहतर बनाने का प्रयास करते रहे। जिंदगी में कुछ ऐसा कर जाएं जिससे लोग आपको कभी ना भुला सके।

क्या आप जिंदा है..?

जिंदा तो सभी रहते हैं, लेकिन दुनिया के अधिकतर लोग जिंदगी सिर्फ़ काटते हैं। जिंदगी जीना बहुत कम लोगों को आता है। असल मायने में जिंदगी जीने का मतलब सिर्फ खाना और पहनना नहीं होता है। बल्कि जिंदगी वो होती है जिसमें हर तरह के रंग हो। सुख हो दुख हो..रोना हो…जोर का हँसना हो..कुछ पाने की ख़ुशी हो..जिंदगी में कुछ कर गुजरने की इच्छा हो, कुछ बड़ा मुकाम हासिल करने की तमन्ना हो..! असल मायने में वही जिंदगी है।

और अगर सबसे बेहतर जिंदगी की बात करें तो ये वो जिंदगी है जो कि आप खुद के लिए नहीं जीते। बल्कि दुसरो के लिए जीते हैं। आप को अपने सुख दुख और दर्द से ज्यादा दुसरो के सुख और दुख की परवाह हो.! वो जिंदगी है।

दोस्तों आज के समय मे दुनिया मे अधिकतर लोग सिर्फ़ जिंदगी काटते हैं। ऐसा में हमारी यही कोशिश होनी चाहिए कि हम जिंदगी को जीना सीखें। और साथ ही दूसरों को भी जिंदगी जीना सिखाएं। ऐसे में आज के इस पोस्ट Golden Thoughts In Hindi  के जरिये आप तक कुछ ऐसे कोट्स और विचार ला रहे हैं जिसकी मदद से आप खुद के जीवन में नई ऊर्जा भर सके। साथ ही आप दूसरों को भी ये Golden Thoughts In Hindi भेजकर उन्हें भी जिंदगी का फलसफा सिखा सकते हैं।

Hindi Golden Thoughts

“जब भाग्य साथ नहीं दे रहा तो समझ लेना मेहनत साथ देगी।”

Motivational Hindi quotes image

“आपको अपने जीवन का सम्मान करना चाहियें। जीवन से अधिक पवित्र कुछ भी नहीं है, जीवन से अधिक दिव्य कुछ भी नहीं है।”  ― Golden Thoughts

 

अपने आप को स्वीकार करो जैसे आप हो। यह कठिन हो सकता है क्योंकि आप दूसरों से तुलना करते हो।” 

Hindi Motivational photo

“अपने भीतर आप जो बुनियादी ढाँचा ढो रहे हैं, वह यह है कि आप हमेशा किसी न किसी से प्यार करते हैं।”  ― Golden Thoughts

 

अधूरे ज्ञान के साथ आप पूरा फल कभी भी प्राप्त नहीं कर सकते। ऐसा करने पर आपको लगेंगा की आप अज्ञानी हो, और अंत तक अज्ञानी ही बने रहोंगे।

Hindi Motivational photos

“यदि आप पूर्ण (Perfect ) हैं तो आप ग्रो नहीं करोगे। ग्रोथ तभी संभव है जब अपूर्ण (Imperfect) हो।”  ― Golden Thoughts

 

यदि आप खुद से खुश नहीं हैं तो आप दूसरों को संतुष्टि नहीं दे सकते।

Hindi Motivational photos

“कोई जागे या ना जागे मुकद्दर उसका, मेरा तो फर्ज हैं आवाज लगाना।”  ― Golden Thoughts

 

दिवार में कील ठोकनी हैं तो तकिये से काम नहीं चलेगा, हथोड़ा चलना पड़ेगा।”  ― Golden Thoughts

Hindi Motivational quotes pic

“अपने छोटे-छोटे कामों में भी दिल, दिमाग और आत्मा सब कुछ लगा दो। यही सफलता का राज है।”  ― Golden Thoughts

 

सफल लोग कभी भी बिस्तर पर आराम नहीं करते, बल्कि उनके लिए उनका काम ही आराम होता है।”  

Motivational Hindi quotes image

“दूसरों को समझना बेशक बुद्धिमानी हो सकती है लेकिन खुद को समझना ही जिंदगी का असली ज्ञान है।”  ― Golden Thoughts

 

अपने दर्द को ताकत में बदलो आँसुओं मे नहीं, यही आपको सफलता दिलाएगा।― Golden Thoughts

 

“सफल सिर्फ सपनों के लिए ही मत बनो बल्कि उनके लिए भी बनो, जो तुम्हारा मज़ाक उड़ाते हैं।”  ― Golden Thoughts

 

जीवन में सबसे बड़ा नुक़सान हमारी मृत्यु नहीं, बल्कि हारा हुआ और टूटा हुआ मन है।

Motivation Hindi Picture

“क्यों चार दिन मेहनत करके रुक जाते हो वक्त लगता है, बीज़ को पेड़ बनने में भी।”  ― Golden Thoughts

 

थोड़ी थोड़ी ही सही, मेहनत रोज कीजिए आपकी यही आदत एक दिन आपको बड़ी कामयाबी दिलाएगी।

 

“हिम्मत मत हारना अभी बहुत आगे जाना है, जिन्होंने कहा था, तेरे बस की बात नहीं उन्हें भी करके दिखाना है।”  ― Golden Thoughts

 

सिंह बनो, सिंहासन की चिंता मत करो जहाँ बैठोगे, वहीं सिंहासन हो जाएगा।― Golden Thoughts

Motivation Hindi Pictures

“अगर बीता हुआ वक्त आपको परेशान कर रहा है, तो यही समय है, उसे श्रृद्धांजलि देने का।”  ― Golden Thoughts

 

फिर से शुरूआत करने में कभी मत घबराओ क्योंकि इसबार शुरूआत शून्य से नहीं, बल्कि अनुभव से होगी।

 

“खुद की समझदारी भी अहमियत रखती है, वरना अर्जुन और दुर्योधन के गुरु तो एक ही थे।”  ― Golden Thoughts

 

अगर अपनी काबिलियत पर यकीन किया जाए, तो उंगलियां उठाने वाले भी तालियां बजाना शुरू कर देते है।

 

“जो सिर्फ हाथों से काम करता है, उसका पेट भरता है और जो बुद्धि से काम करता है, उसकी तिजोरी।”  ― Golden Thoughts

 

जब जल गंदा हो तो उसे हिलाते नहीं बल्की शांत छोड़ देते है, जिससे गंदगी अपने आप निचे बैठ जाती है। इसी प्रकार जीवन में परेशानी आने पर बेचैन होने के बजाय शांत रहकर, विचार करे हल जरूर निकलेगा।

 

“जब वो रात को पेड़ पर बैठे परिंदे को नींद में भी कभी गिरने नहीं देता वो ईश्वर इंसान को , कैसे बेसहारा छोर सकता है।”  ― Golden Thoughts

 

कही ना कही कर्मो का डर है, नहीं तो गंगा पर क्यों इतनी भीड़ है ? जो कर्म को समझता है उसे धर्म को समझने की जरुरत ही नहीं पाप शरीर नहीं करता विचार करते है और गंगा विचारों को नहीं सिर्फ शरीर को धोती है।

 

Final Words:-

आशा करते हैं कि आपको हमारी ये पोस्ट Golden Thoughts In Hindi काफ़ी पसन्द आया होगा। आपको ये हमारी ये पोस्ट गोल्डन थॉट्स इन हिंदी कैसी लगी हमें कमेंट कर के जरूर बताएं। साथ ही आप इस पोस्ट Golden Thoughts In Hindi को अपने दोस्तों तथा जानने वाले लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सकें।

Advertisement
1 Comment

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

TRENDING POSTS

Diwali In Hindi Diwali In Hindi
Festivals & Events2 months ago

Diwali In Hindi: दिवाली त्यौहार पर निबंध…!

दीवाली का पर्व हिन्दू धर्म के सबसे बड़े त्योहार के रूप में जाना जाता है। ये त्योहार जितना धर्म से...

Diwali Quotes In Hindi Diwali Quotes In Hindi
Festivals & Events2 months ago

Diwali Quotes in Hindi: दीवाली के उद्धरण – दीपावली कोट्स हिन्दी मे..!

दीवाली के पर्व पर हमें अपने अंदर की कमियों को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए। हमे इस दिन अपनी...

Happy New Year In Hindi Happy New Year In Hindi
Festivals & Events2 months ago

Happy New Year In Hindi: नव वर्ष पर निबंध, शायरी, विशेष…!

धीरे-धीरे ये साल भी बीतने वाला है। हम सभी का सामना जल्द ही नए साल 2023 से होने वाला है। आने...

Chrismas Wishes Chrismas Wishes
Festivals & Events2 months ago

Merry Christmas Wishes in Hindi: मेरी क्रिसमस की शुभकामनाएं हिंदी में..!

क्रिसमस बच्चों का सबसे प्रिय पर्व माना गया है। माना जाता है, कि इस इस दिन धरती पर सांता क्लोज...

Happy Holi Status Image Happy Holi Status Image
Festivals & Events2 months ago

Happy Holi Shayari, Holi Images for Friends and Family: हैप्पी होली शायरी, दोस्तों और परिवार के लिए

इस अवसर के लिए कई मिठाइयां और अन्य स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए जाते हैं। लोग सुबह से ही अपने घरों...

New Year Wishes In Hindi New Year Wishes In Hindi
Festivals & Events2 months ago

New Year Wishes In Hindi: भेजें न्यू इयर विशेज़ हिंदी…!

हर नया साल हमारे लिए एक ऐसा मौका होता है जो कि हमें जीवन मे कुछ नया करने का मौका...

Friendship Day Quotes Friendship Day Quotes
Festivals & Events2 months ago

Best Friendship Day Quotes In Hindi: फ्रेंडशिप डे कोट्स हिन्दी मे..!

दोस्ती! भगवान ने हमें मां-बाप और फैमिली चुनने का तो अवसर नहीं दिया और इसका मतलब यह कतई नहीं कि...

Diwali Greetings In Hindi Diwali Greetings In Hindi
Festivals & Events2 months ago

Diwali Greetings In Hindi: दिवाली की शुभकामनाएँ हिंदी में..!

दीवाली बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। ये जीवन मे से दुख के अंधियारे को ख़त्म कर के...

Hanuman Jayanti Wishes Quotes in Hindi Hanuman Jayanti Wishes Quotes in Hindi
Festivals & Events2 months ago

Hanuman Jayanti Wishes & Quotes in Hindi: आओ जानें हनुमान जयंती बारे में..!

हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जाता है और लोगों के लिए हनुमान जयंती का...

Hindi Diwali Wishes Image Hindi Diwali Wishes Image
Festivals & Events2 months ago

Diwali Wishes In Hindi: दिवाली की शुभकामनाएं संदेश…!

दीवाली प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। ये बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है। ये दुखों को हटाने...

Advertisement